कोटा में BMS राजस्थान की प्रदेश कार्य समिति बैठक संपन्न, 16-17 जनवरी 2027 को होगा त्रैवार्षिक अधिवेशन

देखा गया

➡️भारतीय मजदूर संघ राजस्थान की तीन दिवसीय प्रदेश कार्य समिति बैठक कोटा में संपन्न, जनवरी 2027 में होगा त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन

➡️कंसुआ के श्यामवन होटल में प्रदेशभर के पदाधिकारी जुटे, संगठन विस्तार, नई यूनियन की कार्ययोजना और आगामी आंदोलन पर हुआ मंथन; सहयोगी कार्यकर्ताओं का भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मान

Curated By Media Kesari

कोटा। भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश की तीन दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार, 15 नवंबर 2026 को कोटा के कंसुआ क्षेत्र में डीसीएम रोड स्थित श्यामवन होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी. वी. राजेश एवं सह संगठन मंत्री हरिमोहन शर्मा का सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बीएमएस की अखिल भारतीय कार्यसमिति के सदस्य एस. के. राठौड़, अमरसिंह सांखला तथा प्रदेश मंत्री आनंद प्रताप सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे।

Media Kesari,भारतीय मजदूर संघ राजस्थान, BMS राजस्थान, बीएमएस कोटा, प्रदेश कार्य समिति बैठक, भारतीय मजदूर संघ कार्यसमिति बैठक, कोटा न्यूज़, कोटा समाचार, राजेंद्र सिंह डाबी, सी. वी. राजेश, हरिमोहन शर्मा, मुकेश सोलंकी, श्यामवन होटल कोटा, कंसुआ कोटा, , बाबू गेनू दिवस, स्वदेशी आंदोलन, पंच परिवर्तन, श्रमिक संगठन राजस्थान, मजदूर संघ आंदोलन दिसंबर, विश्वकर्मा संकेत,Bharatiya Mazdoor Sangh Rajasthan, BMS Kota meeting, Rajasthan, kota news, latest news today, BMS नई डायरी,

  समस्त राजस्थान से इस कार्यसमिति की बैठक में भारतीय मजदूर के प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सम्भाग सह संगठन मंत्री,विशेप आमंत्रित सदस्य,उद्योग प्रभारी, सह प्रभारी,महासंघ एवं प्रदेश स्तरीय यूनीयन्स के अध्यक्ष व महामंत्री तथा भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष व जिलामंत्रियों की सहभागिता रही। 

        बैठक में प्रदेश महामंत्री मुकेश सोलंकी द्वारा विगत कार्य समिति बैठक दिनांक 23-24 मई 2026 की बैठक का कार्य विवरण का वाचन किया । जिसका उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भारत माता की जय का नारा लगाकर अनुमोदन किया गया। 

 प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास तिवारी द्वारा आय-व्यय का लेखा जोखा तथा ट्रस्ट गतिविधि एवं संपत्ति विवरण प्रस्तुत किया गया जिसे करतल ध्वनि से पारित किया गया।

       बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों द्वारा प्रवास रिपोर्टिंग तथा जिला अधिवेशन ,जिला एवं पंजीकृत यूनियन की बैठकें, आय-व्यय, रिटर्न एवं संबद्धता शुल्क,समर्पण निधि, स्थापना दिवस कार्यक्रम, पर्यावरण दिवस कार्यक्रम, राष्ट्रीय श्रम दिवस कार्यक्रम, समरसता दिवस कार्यक्रम,जिला प्रवास, मैम्बरशिप, सम्बद्धता शुल्क, वार्षिक रिटर्न व ऑडिट के सम्बन्ध में आठ सत्रों व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री मुकेश सोलंकी द्वारा विगत कार्य समिति बैठक दिनांक 23-24 मई 2026 की बैठक का कार्य विवरण का वाचन किया । जिसका उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भारत माता की जय का नारा लगाकर अनुमोदन किया गया।    प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास तिवारी द्वारा आय-व्यय का लेखा जोखा तथा ट्रस्ट गतिविधि एवं संपत्ति विवरण प्रस्तुत किया गया जिसे करतल ध्वनि से पारित किया गया।         बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों द्वारा प्रवास रिपोर्टिंग तथा जिला अधिवेशन ,जिला एवं पंजीकृत यूनियन की बैठकें, आय-व्यय, रिटर्न एवं संबद्धता शुल्क,समर्पण निधि, स्थापना दिवस कार्यक्रम, पर्यावरण दिवस कार्यक्रम, राष्ट्रीय श्रम दिवस कार्यक्रम, समरसता दिवस कार्यक्रम,जिला प्रवास, मैम्बरशिप, सम्बद्धता शुल्क, वार्षिक रिटर्न व ऑडिट के सम्बन्ध में आठ सत्रों व्यापक चर्चा की गई।

    बैठक में भारतीय मजदूर संघ के आगामी 16-17 जनवरी 2027 में होने वाले त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन की व्यवस्था पर, स्मारिका हेतु विस्तृत चर्चा एवं विभिन्न कमेटियों की बैठकों पर चर्चा हुई।

         सभी श्रम क्षेत्रों में गतिविधियों, नया कार्य खड़ा करने के क्षेत्र में तथा नये महासंघ प्रदेश फोकस यूनीयन्स,महिला कार्य,नई यूनियन् की कार्ययोजना बनी ।विश्वकर्मा संकेत की सदस्यता तथा BMS की नए वर्ष की डायरी उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। पिछले 6 माह में हमारे बीच नहीं रहे कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

       क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी. वी. राजेश द्वारा अपने उद्बोधन में संगठन कार्य में जुटने,आगामी दिसम्बर में आयोजित विशाल आंदोलन,बाबू गेनू दिवस, स्वदेशी आंदोलन एवं संघ के पंच परिवर्तन विषय पर संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया।

       बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीएमएस प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी द्वारा बैठक का समापन करते हुए कोटा निवासी एवं कार्यकर्ता विकास प्रकोष्ठ के प्रभारी ब्रजेशकांत शर्मा ,जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह हाड़ा एवं जिला मंत्री रवि गौतम के साथ इस कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया एवं उत्तम व्यवस्थाओं की सराहना की ।

Post a Comment

0 Comments