बारां की विशिष्ट लहसुन मंडी समिति छीपाबड़ौद में लहसुन बोली लगाने के लिए उमड़ी भीड़, लॉकडाउन के नियमों की उड़ी धज्जियाँ

देखा गया

बारां की विशिष्ट लहसुन मंडी समिति छीपाबड़ौद में लहसुन बोली लगाने के लिए उमड़ी भीड़, लॉकडाउन के नियमों की उड़ी धज्जियाँ



विशेष संवाददाता: हरीश शर्मा


बारां- 17 अप्रैल। जिले की सबसे बड़ी विशिष्ट लहसुन मंडी छीपाबड़ौद में  लहसुन खरीदी शुक्रवार से शुरू हुई है। इस दौरान व्यापारियों व किसानों के द्वारा सरेआम लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।सोशल डिस्टेंस भूलकर लोग भीड़ के रूप में खरीद के लिए उमड़ पड़े।



एक ओर देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है,वहीं राजस्थान में लगातार कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं,इसके बावजूद भी जनता व प्रशासन लहसुन मंडी में बेख़ौफ़ नजर आ रहे हैं।
 प्रशासन की ओर से मंडी में भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम  नहीं  किए गए। भीड़ लहसुन पर बोली लगाने के लिए ट्रॉलियों पर उमड़ रही है।

मौके पर उपस्थित ब्रजमोहन मेघवाल सहायक कर्मचारी का कहना है कि प्रशासन व पुलिस को अवगत कराने के बाद भी भीड़ को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नही है न ही पर्याप्त कर्मचारी हैं।

Post a Comment

0 Comments