जानिए आपकी कॉलोनी में कब होगा सैनिटाइजर का छिड़काव

देखा गया
जयपुर नगर निगम ने सूची जारी की है कि किस कॉलोनी में कब सैनिटाइजर का छिड़काव होगा।

www.jaipurmc.org 
आमजन नगर निगम की इस वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उनके एरिया में कब सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया जाएगा। आयुक्त विजय पाल सिंह के निर्देश के बाद सभी जोनों की तरफ से इस सप्ताह जिन कॉलोनियों में छिड़काव किया जाना है उसकी सूचना नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

गौरतलब है कि नगर निगम लगातार शहर भर में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करा रहा है। आयुक्त विजय पाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में लगातार आमजन के फोन आ रहे थे कि उनकी कॉलोनियों में छिड़काव करवाया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए यह जानकारी नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
इसके लिए सबसे पहले नगर निगम की वेबसाइट www.jaipurmc.org खोलनी होगी। इसके होम पेज पर सैनिटाइजेशन प्लान ऑप्शन पर क्लिक करते ही जोनों का नाम आएगा। आप जिस जोन में रहते हैं उस पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह सप्ताह पूरा होने से पहले अगले सप्ताह की जानकारी भी अपलोड कर दी जाएगी

Post a Comment

0 Comments