India Book of Records- सानवी गौतम ने बढ़ाया प्रदेश का मान, "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड" में नाम दर्ज़

देखा गया

"यंगेस्ट आर्टिस्ट टू मेक पोट्रेट फ्रॉम पेपर स्ट्रॉस" के लिए  हुआ नाम सम्मिलित



मीडिया केसरी वेबडेस्क ✍🏻



जयपुर- 22 सितंबर। कहते हैं कि यदि इंसान में कुछ अलग हटकर करने की ललक व लगन हो तो वह निश्चय ही अपने सपनों को साकार कर लेता है। कुछ ऐसे ही सपने जयपुर में कक्षा आठ की छात्रा सानवी गौतम ने कर दिखाया है। 



डॉक्टर दम्पति अनिता गौतम एवं मनस्वी गौतम की पुत्री सानवी गौतम ने अखबारों से पेपर स्ट्रॉ बनाकर उनके टुकड़ों को जोड़कर सरोजिनी नायडू का  44 इंच × 42 इंच का पोर्ट्रेट  मोज़क बनाया है, जिसके लिए उनका नाम इंडिया बुक रिकार्ड्स में  "यंगेस्ट आर्टिस्ट टू मेक पोट्रेट फ्रॉम पेपर स्ट्रॉस" के रूप में सम्मिलित किया गया है।

   

KIREI Women's Green Cotton Casual Anarkali Kurti 


 सानवी ने बताया कि बहुआयामों की धनी प्रथम महिला गवर्नर, भारत कोकिला, स्वंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू सभी भारतीय महिलाओ के लिए प्रेरणा स्त्रोत  है। 

सानवी ने बताया कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने में उन्हें अपने माता-पिता का सहयोग व मार्गदर्शन बराबर मिलता रहा।




Post a Comment

1 Comments