BreakingNews- Dance Plus Judge-मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

देखा गया

ब्लॉकबस्टर मूवी ‘एबीसीडी’ का किया था निर्देशन


झलक दिखला जा, डांस प्लस आदि शो के रह चुके हैं जज


मुंबई - इंद्रदेव पांडे 


मुम्बई- 11 दिसंबर। मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को  आज शुक्रवार को अचानक हार्ट अटैक  आने पर  मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

प्राप्त जानकारी के  अनुसार रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। उनकी पत्नी लिजेल उनके साथ हैं। रेमो डिसूजा एक भारतीय कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं एवं हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी और फिल्म ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ के लिए जाने जाते हैं। रेमो डिसूजा ने कई हिट फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की है।



वे डांस इंडिया डांस के जज भी रह चुके हैं। एक सफल कोरियोग्राफर बनने के बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी हाथ आजमाया और फिल्म फालतू का निर्देशन किया। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी का निर्देशन किया। फिल्म काफी चली जिसके बाद उन्होंने 2015 में एबीसीडी 2 का निर्देंशन किया। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा मुख्य किरदार में थे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

कोरियोग्राफी और फिल्म निर्देशन के अलावा रेमो डिसूजा सफल जज भी है। डांस इंडिया डांस के अलावा वह कलर्स के शो झलक दिखलाजा और स्टार प्लस के डांस प्लस के भी जज रह चुके हैं



रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 को कर्नाटक के बेंगलौर में हुआ था। उनका असली नाम रमेश यादव है। उनके पिता का नाम गोपी नायक है, रेमो डिसूजा ने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की. वह स्कूली दिनों में बेहद अच्छे एथलीट भी थे। उन्होंने इस दौरान कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।उन्होंने लिजेल से शादी की है जो  एक कॉस्ट्यूम डिजायनर हैं। इनके दो बेटे भी हैं  जिनका नाम ध्रुव और गबिरिल है। 


रेमो डिसूजा की शादी लिजेल से हुई है जो कि एक कॉस्टयूम डिजाइनर हैं। उनके ध्रुव और गबिरिल नाम के दो बेटे हैं।


 साल 1995 में बॉलिवुड में बतौर कोरियॉग्रफर अपने करियर की शुरुआत करने वाले रेमो डिसूजा अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में डांस कोरियॉग्राफ कर चुके हैं। उन्हें 'तहजीब', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'ये जवानी है दीवानी', 'एबीसीडी 2', 'बाजीराव मस्तानी' और 'कलंक' के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।

Post a Comment

1 Comments