MP News- मध्यप्रदेश की खबरें-- International Women's Day पर महिला अधिकारी-कर्मचारियो का हुआ सम्मान, जिले की एकमात्र ताईक्वांडो, कूडो खिलाड़ी श्वेता तोमर भी हुईं सम्मानित

देखा गया

महिलाएँ भी राष्ट्र निर्माण के कार्य में निभा रही हैं बराबर की भागीदारी- सुरभि गुप्ता

 श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत संकुल संगठन को मिली वाहन की सौगात


रफीक कुरैशी

संवाददाता

अलीराजपुर


आलीराजपुर (मध्यप्रदेश)- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मप्र के अलीराजपुर जिले के कलेक्टोरेट आॅडिटोरियम में महिला अधिकारी और कर्मचारियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर सुरभि गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन, एसडीएम लक्ष्मी गामड सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम में कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहा महिलाएं पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। वर्तमान में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां पुरूष और महिलाएं मिलकर राष्ट्र निर्माण के कार्य को ना कर रहे हों। प्रत्येक सेक्टर में महिलाएं आगे आ रही हैं। 

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम गामड, महाविद्यालय प्राचार्य अल्पना बारिया, तहसीलदार कट्ठीवाडा संतुष्टि पाल, नायब तहसीलदार चन्द्रषेखर आजाद नगर सरिता गामड, अनुराधा पाटीदार, रेखा परिहार, मधुबाला शर्मा, निर्मला चोहान, पूर्णिमा व्यास, निरजा चंदेल सहित अन्य ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। 

महिला अधिकारी-कर्मचारीगण ने संगीत की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिला अधिकारी-कर्मचारीगण का कलेक्टर ने सम्मान किया। 


जागृति संकुल संगठन को मिली पिक अप वाहन की सौगात

महिला दिवस के अवसर पर मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गठित जागृति संकुल संगठन को पिक अप वाहन की सौगात मिली। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के माध्यम से उक्त संकुल संगठन को वाहन की सौगात जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चैहान, कलेक्टर सुरभि गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन ने उक्त ग्राम संगठन पदाधिकारियों को वाहन की चाबी सौंपी। 


 इस अवसर पर आजीविका मिशन डीपीएम इंकु बघेल, अनुराधा पाटीदार, दीपिका चैहान, विष्वजीत कुषवाह, ब्लाॅक समन्वयकप्रषांत मेहता सहित अन्य आजीविका मिशन स्टाॅफ, सदस्यगण मौजूद रहे।

 नवोदय विद्यालय की छात्रा श्वेता तोमर हुई सम्मानित


जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैम्पियन एवं एशिया कप में गोल्ड मेडलिस्ट श्वेता तोमर जवाहर नवोदय विद्यालय अलीराजपुर की कक्षा 9वीं की छात्रा हैं।  जिसने जिले का नाम देश-प्रदेश मे रोशन किया है।

आपको बता दें कि श्वेता तोमर जिले की एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो, कराते, कूडो,एवं किक-बॉक्सिंग की खिलाड़ी हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चोहान, कलेक्टर सुरभि गुप्ता, अपर कलेक्टर सुरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जेन, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी  संतरा निनामा एवं महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी  सोलंकी ने विशेष सम्मान से श्वेता तोमर को सम्मानित किया।



Post a Comment

0 Comments