National Doctors' Day पर रिया दगड़ा ने गिलोय व तुलसी का पौधा भेंट कर किया चिकित्सकों का सम्मान-On National Doctors' Day, Riya Dagra honored the doctors by presenting Giloy and Tulsi plant

देखा गया

चिकित्सकों से जाने कोरोना महामारी से बचाव के उपाय


Media Kesari ✍🏻


जयपुर-01 जुलाई। डॉक्टर'स डे (National Doctors' Day) पर समाज सेविका रिया अंकित दगड़ा ने तुलसी और गिलोय के पौधे वितरित करके डॉक्टर्स का  सम्मान किया।

 रिया ने  इ. एच. सी. सी.  (EHCC) हॉस्पिटल जाकर चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. प्राचीश प्रकाश को गिलोय का पौधा भेंट किया और साथ में तीसरी लहर (Corona Third Wave)  एवं डेल्टा प्लस के बारे में जानकारी ली और इनसे बचने के उपाय जाने। 

Riya-ankit-Dagda-jaipur-model

 इसके साथ ही एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनमीत के मक्कड़  को  भी तुलसी का पौधा भेंट किया और उनसे इस पेंडेमिक दौर के बारे में जाना एवं इस महामारी से बचाव की पूर्ण जानकारी ली।

यह भी पढ़ेंउर्वशी रौतेला ने किया नारी शक्ति को सलाम, स्त्री शक्ति पुरस्कार जीतने वाली बनी सबसे कम उम्र की अभिनेत्री

रिया अंकित दगड़ा ने  इस अवसर पर चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि-

  "डॉक्टर हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मानवता की सेवा करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उनके योगदान के सम्मान में आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है।ये खास दिवस भारत में 1 जुलाई को हर साल मनाया जाता है। तारीख प्रतिष्ठित फिजिशियन और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय (B C Roy) की जयंती और पुण्यतिथि का प्रतीक है। यह दिवस Doctors और हेल्थकेयर वर्कर्स के महत्वपूर्ण योगदान को सराहने और इंसानियत की अनथक सेवा में उनका शुक्रिया अदा करने के लिए मनाया जाता है। रिया दगड़ा ने बताया कोरोना महामारी के कारण बहुत सारे डॉक्टर लोगों की सेवा में बिना ब्रेक लिए लगे हुए हैं। 

Riya-ankit-Dagda-jaipur-model

यह भी पढ़ें- कोरोना वारियर के अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुईं जयपुर की रिया अंकित दगड़ा


ये अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं ताकि उनके मरीजों को सबसे अच्छा इलाज मिलना संभव हो सके। इस अप्रत्याशित समय में पहले से ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हम अपने Doctors और हेल्थकेयर वर्कर्स का हौसला बढ़ाएं और मानव जाति के लिए उनकी सेवा के प्रति उनका आभार प्रकट करें।आप भी इस दिन को मैसेज, ग्रीटिंग्स, सराहना के शब्द और शुभकामना शेयर कर खास बना सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments