Dhanteras 2021: देशभर में धनतेरस की रौनक, केंद्रीय मंत्री सहित कई राज्यों के नेताओं ने दी शुभकामनाएँ,यदि चाहते हैं सुख-समृद्धि तो भूलकर भी आज ना करें इन चीजों की खरीददारी !

देखा गया

Media Kesari (मीडिया केसरी)



लगातार दो lockdown के बाद इस बार #शुभधनतेरस के त्यौहार पर देशभर में रौनक व उल्लास देखा जा सकता है। दिवाली से 2 दिन पूर्व आने वाले इस त्यौहार में, खुशहाल जीवन और धनप्राप्ति के लिए लोग विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं और उनसे आशीर्वाद मांगते है।धनतेरस के दिन से पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है और ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन ही आयुर्वेदिक शास्त्र के जनक और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा भी की जाती है और इसके साथ ही आज के दिन सोने-चांदी के आभूषण, वाहन खरीदने और किसी प्रॉपर्टी या फिर प्लॉट आदि में निवेश करना बेहद ही शुभ माना जाता है।


Dhanteras 2021,koo app,shubh labh, CM MadhyPradesh,CM Yogi,Smriti Irani,Janta Dal United, Om Birla, Deepawali Wishes 2021,


आज के दिन लोग सोना-चांदी से लेकर लगभग हर चीज़ की खरीदारी करते हैं।

 लेकिन त्यौहार के अति उत्साह में अक्सर लोग ऐसी चीजों की भी खरीददारी कर लेते हैं जो बाद में शुभ फल देने की बजाए घर मे अशुभता लाती हैं।

 तो आईये जानें कि धनतेरस पर हमें क्या-क्या नहीं खरीदना चाहिए जिससे हमारी सुख-समृद्धि के मार्ग में रुकावट आए-


धनतेरस पर इन चीज़ों को ना खरीदें --


लोहा ना खरीदें

धनतेरस के दिन आमतौर पर लोग बर्तन खरीदते हैं लेकिन ऐसा करते समय हमेशा ध्यान रखें कि बर्तन लोहे के बने हुए ना हों। इस दिन स्टील के बर्तन खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता क्योंकि यह भी एक प्रकार का लोहा होता है, इसलिए स्टील की जगह तांबे या पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए। 

कार ना खरीदें

 अक्सर लोग धनतेरस के शुभ मौके पर कार खरीदते हैं लेकिन कार घर लाने से एक दिन पहले इसकी कीमत चुका देनी चाहिए। 


ग्लास क्रॉकरी ना खरीदें

 कांच को शुभ नहीं माना जाता है और धनतेरस के दिन कांच की क्रॉकरी को खरीदना और घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से परहेज करें।


काली चीज ना लाएं घर


 इस दिन कोई भी काली चीज ना खरीदनी चाहिए ना ही घर लानी चाहिए। इस दिन काली चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। 


तेल ना खरीदें

 धनतेरस के मौके पर तेल खरीदना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किचन में भी कम से कम तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। 


खाली बर्तन घर ना ले जाएं


 माना जाता है कि धनतेरस के दिन खाली बर्तन खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए, इसलिए घर के अंदर ले जाने से पहले बर्तन के अंदर पानी भर लें। 


तोहफे ना दें


दिवाली के त्योहार पर लोग एक -दूसरे को तोहफे देते हैं लेकिन धनतेरस के मौके पर ऐसा करने से बचना चाहिए।  इस दिन उपहार देना बुद्धिमानी नहीं है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर किसी को कुछ देना अपना गुड लक (सौभाग्य) देने के बराबर है।

कई लोगो ने दी शुभकामनाएं

धनतेरस के इस मौके पाए कई राजनैतिक हस्तियों ने अपनी शुभकामनाएं देशवासियों को दी और अपने राज्य देश और दुनिया की सुख समृद्धि की कामना की। इसी कड़ी में सोशल मीडिया ऐप Koo के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गिरिराज आदि ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकाननाएँ प्रेषित की हैं-


 ॐ धनवन्तरयै नम:

आप सभी को पावन पर्व #धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! #Dhanteras2021 #Dhanteras #DhanterasPuja

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 2 Nov 2021


सभी प्रदेशवासियों को समृद्धि, वैभव और आरोग्य के पर्व धन तेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि आपको सदैव निरोगी रखें। आपका घर धन धान्य से भरा रहे और प्रदेश प्रगति के नित नए आयाम स्थापित करे, यही कामना करता हूं : CM 



 

- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 2 Nov 2021


दीपावली महापर्व पर वंचित वर्ग के घर भी खुशियों व उल्लास का प्रकाश पहुंचे, इसके लिए संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के प्रवास के दौरान ”घर-घर उजियारा अभियान” का शुभारंभ किया। अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ता जरूरतमंद परिवारों तक मिट्टी के दिए, तेल व अन्य सामग्री पहुंचाएंगे।

#Diwali

 

- Om Birla (@ombirlakota) 2 Nov 2021


सुख एवं समृद्धि के पर्व धनतेरस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।


माता लक्ष्मी जी की कृपा से प्रदेश में ’अंत्योदय’ की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि की सहज प्राप्ति हो।


यह पावन पर्व सम्पूर्ण सृष्टि के लिए मंगलकारी हो।

 

- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 2 Nov 2021



स्वास्थ्य एवं समृद्धि से जुड़ा त्यौहार ”धनतेरस” की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।


श्री गणेश-लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो यही कामना करती हूँ।

 

- Smriti Irani (@smritiirani) 2 Nov 2021 *Janta Dal United*



शुभ धनतेरस के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 

इस शुभ अवसर पर सभी के लिए सुख शांति और खुशहाली की कामना करता हूँ। 


#धनतेरस


 

- Janata Dal (United) (@jduonline) 2 Nov 2021

Post a Comment

0 Comments