Media Kesari
Nawalgarh (Rajasthan)
कसेरू/नवलगढ़- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेत्री किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुमन कुल्हरी गढ़वाल द्वारा गौ सेवकों के साथ नवलगढ़ के ग्राम पंचायत कसेरू में वीर तेजाजी गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन के माध्यम से राठौड़ के स्वस्थ व दीर्घायु होने की मंगल कामना की गई।
डॉक्टर कुलहरी ने अपने सम्बोधन में गौ सेवक महिला बहनों को गोवंश की सेवा के पुनीत कार्यों के लिए उनका अभिनंदन करते हुए वीर तेजाजी गौशाला के निर्माण व विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
ये रहे उपस्थित--
कार्यक्रम के दौरान राधेश्याम खरसिया महेंद्र खरसिया, दिलीप महला, रिशाल सिंह शेखावत, हरफूल गढ़वाल,राकेश स्वामी, विजयपाल मलावा, सुरेंद्र खरसिया, कमलेश खरसिया, सुखबीर सिंह, सुनीता जांगिड़, सरिता, आशा देवी, सुगनी देवी, सुमिता कमर, सोहनी देवी, रामप्यारी देवी, सुमन सोनी,चुकी देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं!
0 Comments