Paota News- सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष दीपक डंडोरिया पावटा प्रागपुरा नगरपालिका मे जनसुनवाई के दौरान सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से हुए रूबरू

देखा गया

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिशाषी अधिकारी को किया निर्देशित 

मोहन कुमार गौड़ ✍🏻

Paota (Rajasthan)

पावटा। सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष दीपक डंडोरिया ने पावटा प्रागपुरा नगरपालिका परिसर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार जन सुनवाई करते हुए अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें अधिशाषी अधिकारी मनीषा यादव को अस्थाई व स्थाई सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 आयोग उपाध्यक्ष ने पालिका कार्यालय में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को उनके किसी अन्य पद पर कार्य करने को भी गंभीरता से लिया और निर्देश दिए कि सफाई कर्मी का उसके मूल पद पर ही कार्य करना सुनिश्चित किया जाए ताकि अन्य कार्मिकों के साथ भेदभाव न हो। 

इसके साथ ही गैर वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से हटाकर उनके मूल पद पर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी मनीषा यादव व सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष दीपक डंडोरिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान लल्लू बाबू, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र वाल्मीकि, रोहिताश, अर्जुन, सुंदरलाल, विनोद, नरसीनरसी सहित वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments