Dausa News- गुढ़ाकटला और बसवा तहसील के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

देखा गया

"गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा" 


Media Kesari

Jaipur (Rajasthan)

दौसा। गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा (Gaur Sanadhya Brahmin Sabha Jila Dausa) के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष वैध लक्ष्मीकांत शर्मा (सिंगवाड़ा), जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पंडा (डीडवाणा), जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा (गुढलिया) और संगठनमंत्री द्वारका प्रसाद तिवाड़ी (लाका) के मार्गदर्शन और प्रबुद्ध ब्राह्मण बंधुओं की देखरेख में बांदीकुई क्षेत्र की गुढ़ा कटला और बसवा तहसील के चुनाव स्थानीय स्तर पर सर्वसम्मति कायम करने के बाद रविवार को चाणक्य छात्रावास में गौड सनाढ्य फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंडित देवी शंकर शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुए। 

दौसा। गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष वैध लक्ष्मीकांत शर्मा (सिंगवाड़ा), जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पंडा (डीडवाणा), जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा (गुढलिया) और संगठनमंत्री द्वारका प्रसाद तिवाड़ी (लाका) के मार्गदर्शन और प्रबुद्ध ब्राह्मण बंधुओं की देखरेख में बांदीकुई क्षेत्र की गुढ़ा कटला और बसवा तहसील के चुनाव स्थानीय स्तर पर सर्वसम्मति कायम करने के बाद रविवार को चाणक्य छात्रावास में गौड सनाढ्य फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंडित देवी शंकर शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुए।

मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर ब्राह्मण बंधुओं ने एक राय होकर बसवा तहसील के लिए विजय कुमार शर्मा (टिक्कीवाल) को अध्यक्ष पद के लिए चुना। वहीं गुढा कटला अध्यक्ष पद के लिए सबकी सहमति के बाद तेजपाल शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

इस अवसर पर एक जाजम पर उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं ने नवगठित अध्यक्षों का गर्मजोशी के साथ मुंह मीठा करा कर स्वागत किया। 

मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर ब्राह्मण बंधुओं ने एक राय होकर बसवा तहसील के लिए विजय कुमार शर्मा (टिक्कीवाल) को अध्यक्ष पद के लिए चुना। वहीं गुढा कटला अध्यक्ष पद के लिए सबकी सहमति के बाद तेजपाल शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।   इस अवसर पर एक जाजम पर उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं ने नवगठित अध्यक्षों का गर्मजोशी के साथ मुंह मीठा करा कर स्वागत किया।


इस समारोह में हरि शर्मा जयपुर, बसंत जैमन बसवा, राजेश कुमार अवस्थी, गिर्राज प्रसाद शर्मा उपरेडा, मदनलाल शर्मा उपरेड़ा, प्रभुलाल शर्मा उपरेड़ा, कमलेश पटेल गुढा कटला, राकेश लाटा गुढा कटला, संजय लाटा गुढा कटला, केदार लाटा जैतपुरा, लक्ष्मीनारायण शर्मा मुही, मुकेश शर्मा मुही, बंशीधर शर्मा मुही, महेंद्र कुमार शर्मा, दीनबंधु शर्मा, महेश शर्मा, लेखराज शर्मा, नवल तिवारी, प्रेम प्रकाश शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, त्रिलोकनाथ शर्मा, डॉ लोकेश शर्मा, रामावतार शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, सुरेश चंद शर्मा मंडावर अध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष, मोहनलाल शर्मा मंडावर मंत्री, सुशील शर्मा सदस्य    और राजेंद्र प्रसाद जैमन सहित बड़ी तादाद में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के पश्चात छात्रावास में दौसा क्रय-विक्रय समिति के डायरेक्टर कैलाश भारद्वाज द्वारा आयोजित शंकर भगवान के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सभी ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

Post a Comment

0 Comments