Kairana News (UP) नन्हीं छात्राओं से राखी बंधवाकर बोले एसएसपी संजय वर्मा –“आपकी रक्षा हमारा धर्म”

देखा गया

एसएसपी संजय वर्मा ने बच्चियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया प्रेरणादायक संदेश


 गुलवेज़ आलम✍🏻

स्वतंत्र पत्रकार, कैराना

Media Kesari

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एसएसपी कार्यालय का दृश्य एक भावुक और प्रेरणादायक मिसाल बन गया, जब एसडी पब्लिक स्कूल की नन्हीं छात्राएं अपने नन्हे हाथों से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को राखी बांधने पहुंचीं। भाई-बहन के रिश्ते की इस आत्मीयता से लबरेज़ पल ने न सिर्फ पुलिस व जनता के बीच विश्वास और सौहार्द को नया आयाम दिया,बल्कि पुलिस के मानवीय चेहरे को भी उजागर किया।

Media Kesari,मीडिया केसरी, latest news today, aaj ki taza khabar, kairana ki khabar,मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एसएसपी कार्यालय का दृश्य एक भावुक और प्रेरणादायक मिसाल बन गया, जब एसडी पब्लिक स्कूल की नन्हीं छात्राएं अपने नन्हे हाथों से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को राखी बांधने पहुंचीं। भाई-बहन के रिश्ते की इस आत्मीयता से लबरेज़ पल ने न सिर्फ पुलिस व जनता के बीच विश्वास और सौहार्द को नया आयाम दिया,बल्कि पुलिस के मानवीय चेहरे को भी उजागर किया।

छात्राओं ने परंपरागत तरीके से एसएसपी वर्मा को तिलक लगाकर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बच्चियों को न सिर्फ उपहार भेंट किए, बल्कि उन्हें 'हमेशा आपके साथ' का भरोसा भी दिया। उन्होंने बालिकाओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 जैसी ज़रूरी जानकारियाँ देते हुए आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।


एसएसपी संजय वर्मा ने बच्चियों को प्रेरित करते हुए कहा –

“तुम सभी देश का भविष्य हो, कठिन परिश्रम और अनुशासन से आगे बढ़ो, पुलिस सदैव तुम्हारी सुरक्षा के लिए तत्पर है।”

Media Kesari, मीडिया केसरी, latest news today, kairana news, up news,छात्राओं ने परंपरागत तरीके से एसएसपी वर्मा को तिलक लगाकर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बच्चियों को न सिर्फ उपहार भेंट किए, बल्कि उन्हें 'हमेशा आपके साथ' का भरोसा भी दिया। उन्होंने बालिकाओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 जैसी ज़रूरी जानकारियाँ देते हुए आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।    एसएसपी संजय वर्मा ने बच्चियों को प्रेरित करते हुए कहा –  “तुम सभी देश का भविष्य हो, कठिन परिश्रम और अनुशासन से आगे बढ़ो, पुलिस सदैव तुम्हारी सुरक्षा के लिए तत्पर है।”

उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज में लड़कियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सुरक्षित और शिक्षित बेटियां ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव होती हैं।


इस दौरान एसडी पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण और स्टाफ भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस द्वारा दिए जा रहे समर्थन व संरक्षण के प्रति आभार व्यक्त किया।


मुजफ्फरनगर पुलिस का यह मानवीय प्रयास समाज में सुरक्षा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की भावना को मजबूती देता है, जो एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की नींव है।

Post a Comment

0 Comments