Latest Jaipur News: मजदूरों के बच्चों के लिए साइट पर ही खुलेगी 'बालवाटिका', ई-3 इम्पैक्ट फाउंडेशन की अनूठी पहल

देखा गया

जगतपुरा से हुई शुरुआत: 100 से ज्यादा NGOs और CSR कंपनीज का महासंगम जल्द, जुटेगी दिग्गजों की टोली


Media Kesari 

Jaipur

जयपुर। निर्माण साइट्स पर पसीना बहाने वाले मजदूरों के बच्चों (underprivileged children) का भविष्य अब धूल और मलबे के बीच नहीं, बल्कि अक्षरों की दुनिया में संवरेगा।

  जी हाँ... E3(ई-3) इम्पैक्ट फाउंडेशन ( E-3 Impact Foundation)ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए कंस्ट्रक्शन साइट्स पर ही अस्थाई 'बालवाटिका' स्थापित करने का बीड़ा उठाया है।

Media Kesari,latest news today,underprivileged children, rajasthan news,NGOs news,social work news,जयपुर। निर्माण साइट्स पर पसीना बहाने वाले मजदूरों के बच्चों का भविष्य अब धूल और मलबे के बीच नहीं, बल्कि अक्षरों की दुनिया में संवरेगा।    जी हाँ... E3(ई-3) इम्पैक्ट फाउंडेशन ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए कंस्ट्रक्शन साइट्स पर ही अस्थाई 'बालवाटिका' स्थापित करने का बीड़ा उठाया है।

अक्षर ज्ञान के साथ नियुक्त की शिक्षिका

फाउंडेशन के फाउंडर एवं अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि इस मुहिम का आगाज लुनियावास रोड, जगतपुरा स्थित साइट से कर दिया गया है। यहां न केवल बच्चों के लिए बैठने और पढ़ने की व्यवस्था की गई है, बल्कि उनकी नियमित पढ़ाई के लिए एक शिक्षिका की नियुक्ति भी कर दी गई है। उद्घाटन के दौरान उपाध्यक्ष ईशा कोहली, सचिव पूजा मक्कड़ सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था ने शहरवासियों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

"हमारा लक्ष्य है कि मजदूर का बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। जल्द ही हम एक बड़े कार्यक्रम की घोषणा करेंगे, जो प्रदेश के सेवा क्षेत्र (Social Sector) को नई दिशा देगा।"

— नवीन शर्मा, अध्यक्ष, ई-3 इम्पैक्ट फाउंडेशन

Media Kesari, latest news today jaipur, "हमारा लक्ष्य है कि मजदूर का बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। जल्द ही हम एक बड़े कार्यक्रम की घोषणा करेंगे, जो प्रदेश के सेवा क्षेत्र (Social Sector) को नई दिशा देगा।"  — नवीन शर्मा, अध्यक्ष, ई-3 इम्पैक्ट फाउंडेशन


प्रदेशभर की NGOs का होगा बड़ा समागम

सामाजिक सरोकारों को नई ऊंचाई देने के लिए फाउंडेशन आगामी कुछ महीनों में एक वृहद स्तर का आयोजन करने जा रहा है। इसमें राजस्थान की 100 से अधिक गैर-सरकारी संस्थाएं (NGOs) हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इन संस्थाओं को सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए CSR कंपनीज, प्रदेश के बड़े भामाशाह और सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी एक ही मंच पर नजर आएंगे।



Post a Comment

0 Comments