“सादगी और ठहराव की खूबसूरती को वापस लाना ही मेरा मकसद था” - शीना चौहान
Curated By Media Kesari
तेजी से बदलते Fashion Trends और चकाचौंध भरी दुनिया के दौर में बॉलीवुड अभिनेत्री Sheena Chohan ने अपने हालिया Vintage-Inspired Saree Photoshoot से मानो वक्त का पहिया पीछे घुमा दिया है।
70 और 80 के दशक की याद दिलाती यह Monochrome Series न केवल उस दौर के सिनेमाई जादू को पेश करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि 'सादगी' ही असली 'खूबसूरती' है।
ब्लैक एंड व्हाइट टोन की इन तस्वीरों में एक गहरा ठहराव और क्लासिक अपील नज़र आती है।
एक फ्रेम में शीना की हल्की ऊपर उठी निगाहें वही पुरानी अदाकारी का अंदाज है, जहाँ बिना कुछ कहे वह बहुत कुछ कह जाती हैं।वहीं शानदार Classic Saree और स्लीवलेस ब्लाउज की परफेक्ट स्टाइलिंग से शीना ने पारंपरिक भारतीय नारी और आधुनिक ग्रेस का एक बेहतरीन संतुलन पेश किया है।
इस विंटेज लुक को सजीव बनाने के लिए लंबे झुमके, खनकती चूड़ियाँ और बालों में सजा नाजुक गजरा लुक में चार चाँद लगा रहे हैं।हल्के बिखरे कर्ल्स और Minimal Makeup ने उनकी आँखों की गहराई और चेहरे के हाव-भाव को नेचुरल ग्रेस दे दिया है। हर तत्व (Element) को बहुत सोच-समझकर रखा गया है, जिससे फोटोशूट में कुछ भी 'ओवरडन' नज़र नहीं आता है।
शीना के इस विजन को निम्न इंटरनेशनल टीम ने साकार रूप दिया-
फोटोग्राफी: एलेक्स लेक (Alex Lake)
हेयर और मेकअप: एश्ले क्रिस्टीन (Ashley Christine)
स्टाइलिंग: विनी शंकर (Vini Shankar)
देखें Video🎥
शीना चौहान भावुक होकर कहती हैं:-
"मैंने बचपन से ही Classic Cinema देखा है। उस दौर के हर फ्रेम में एक ग्रेस और एक ठहराव होता था। मैं उसी चार्म और सादगी भरी खूबसूरती को इस फोटोशूट के जरिए फिर से जीवित (Relive) करना चाहती थी।"
चाहे वह Indian Classical Art से प्रेरित लुक्स हों या अलग-अलग ऐतिहासिक युगों के किरदार, शीना चौहान हर बार खुद को एक नए और प्रभावशाली सांचे में ढाल लेती हैं। इस Vintage Saree Look के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया है कि असली एलीगेंस कभी पुरानी नहीं होती वह शाश्वत है और हमेशा दिलों पर अमिट छाप छोड़ती है।


0 Comments