Hyper Local News Rajasthan
मुकेश दाधीच पहुँचे श्याम बाबा के दरबार
Curated By Media Kesari
Khatushyamji: राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए शनिवार को खाटूश्यामजी पहुंचे, यहाँ मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने दाधीच को बाबा का प्रतीक चिन्ह भेंट कर बाबा श्याम का आशीर्वाद दिया।
राजस्थान में प्रचंड गर्मी का असर हुआ शुरू
आज बाड़मेर रहा राजस्थान का सबसे गर्म शहर
अगले 3 दिन भीषण गर्मी में झुलसेगा थार
अगले 3 दिनों में जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर जिले के रिकॉर्ड खतरे में, कई शहरों में पुराने रिकॉर्ड टूटने की कगार पर
तापमान सूची:
बाड़मेर – 45.7°C
जोधपुर एयरपोर्ट – 45.2°C
जैसलमेर – 44.9°C
बीकानेर – 44.5°C
जोधपुर शहर – 44.4°C
कोटा – 44.3°C
चित्तौड़गढ़ – 44.2°C
श्रीगंगानगर – 43.9°C
गंगानगर, करौली – 43.8°C
पिलानी, झुंझुनूं – 43.7°C
चूरू – 43.7°C
बीकानेर एपीओ – 43.3°C
वनस्थली, टोंक – 43.2°C
टोंक – 43.2°C
बारां – 43.1°C
जालोर – 42.9°C
जोबनेर -42.8° C
पोखरण, जैसलमेर – 42.7°C
रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ – 42.6°C
फतेहपुर, सीकर – 42.5°C
लूनकरनसर, बीकानेर – 42.5°C
करौली – 42.5°C
दौसा – 42.5°C
डूंगरपुर – 42.2°C
उदयपुर – 42.0°C
भीलवाड़ा – 41.9°C
भरतपुर – 41.9°C
अलवर – 41.8°C
जयपुर – 41.8°C
अजमेर – 41.6°C
नागौर – 41.6°C
झुंझुनूं – 41.6°C
पाली – 41.3°C
हनुमानगढ़ KVK – 41.3°C
सिरोही – 41.2°C
प्रतापगढ़ – 40.8°C
फलौदी – 40.6°C
सीकर – 40.5°C
जवाई डैम, पाली – 40.0°C
माउंट आबू – 33.5°C
मौसम विभाग जोबनेर जयपुर
बीकानेर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल समय
बीकानेर जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय बदल दिया है।
27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक इन कक्षाओं के लिए स्कूल समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा, जबकि कक्षा 9 से 12 तक का समय पूर्ववत रहेगा।
प्रशासन ने सभी विद्यालयों को आदेश की सख्ती से पालना करने और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
जयपुर: आज सराफा बाजार में चांदी 2500 रूपये महंगी रही, एंव शुद्ध सोना आज 800 रू महंगा रहा
आज सराफा बाजार में चांदी 250,500 रूपये प्रति किलोग्राम, रहीं एवं शुद्ध सोना आज 155,500 रूपये प्रति दस ग्राम रहा, वहीं जेवराती सोना आज 145,400 रूपये प्रति दस ग्राम रहा, जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से भाव जारी किया गया।
श्री गंगानगर: घड़साना में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई
एसपी हरि शंकर के निर्देशन में DST श्रीगंगानगर टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध हथियार व कारतूस किए बरामद, 2 देसी पिस्तौल व 6 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ में जुटी पुलिस, आरोपी हरजीत सिंह पुत्र नथ्या सिंह 16 P गांव का निवासी बताया गया, SHO देवीलाल सहारण ने दी जानकारी
PHQ News Rajasthan: जोधपुर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान में 88 वांछित गिरफ्तार
एजीटीएफ, ईआरटी और जोधपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 412 ठिकानों पर दबिश, अवैध हथियार और मादक पदार्थ भी बरामद
Curated By Media Kesari
जयपुर, 25 अप्रैल। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक स्तर पर विशेष “एरिया डॉमिनेशन” अभियान चलाया गया। यह अभियान गैंग, गैंगस्टर्स, अवैध फायर आर्म्स, फायरिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाया गया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस, एजीटीएफ और एएनटीएफ के निर्देशन और पुलिस आयुक्त शरत कविराज की मॉनिटरिंग में संचालित इस अभियान में एजीटीएफ और ईआरटी टीमों ने जोधपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य सक्रिय आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना को मजबूत करना रहा।
अभियान के तहत जिला पूर्व और जिला पश्चिम में पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार चौधरी एवं कमल शेखावत के सुपरविजन में कुल 404 अधिकारियों और जवानों की 65 टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 412 स्थानों पर दबिश दी। वहीं एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिधांत शर्मा के नेतृत्व में 30 अधिकारी-जवान और ईआरटी के 90 जवान भी इस संयुक्त अभियान में शामिल रहे।
पुलिस टीमों ने गैंगस्टर्स, हार्डकोर अपराधियों, इनामी बदमाशों, मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार तस्करों, संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियों तथा विभिन्न गंभीर प्रकरणों में वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों, रिहायशी मकानों और आश्रय स्थलों पर सघन तलाशी ली। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग के साथ उनके वाहनों और आसपास के क्षेत्रों की भी बारीकी से जांच की गई।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 88 फरार, इनामी और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 33 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। हार्डकोर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी में 2 महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की गईं, जबकि स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी और गिरफ्तारी वारंट वाले 52 आरोपियों को भी पकड़ा गया।
विशेष कार्रवाई में पुलिस थाना लूणी ने गैंग और उसके सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना देवनगर ने आबकारी एक्ट में एक प्रकरण दर्ज किया। वहीं पुलिस थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 18.675 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना एयरपोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 19 जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद कर प्रकरण दर्ज किया।
एडीजीपी श्री एमएन ने कहा कि इस तरह के सघन अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखा जा सके और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
जोधपुर कमिश्नर कविराज ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि, अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थों की बिक्री या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने, पुलिस कंट्रोल रूम 100/112 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचना दें।
नीम का थाना
पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद
पत्थर से सिर फोड़कर की थी हत्या। गले में फंदा लगाकर उतारा था मौत के घाट। शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश। नीमकाथाना एडीजे-1 कोर्ट ने आरोपी रमेशदास को ठहराया दोषी। कोर्ट ने 10 हजार जुर्माना भी लगाया, नहीं भरने पर 6 माह अतिरिक्त सजा। एडीपी मातादीन ने दी जानकारी।
डाक बंगला जीएसएस के रखरखाव कार्य के कारण 26 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
सीकर, 25 अप्रैल। सहायक अभियंता सीएसडी-द्वितीय एवीवीएनएल सीकर महेन्द्र कुमार महिचा ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को 33/11 के.वी. डाक बंगला जीएसएस के रखरखाव कार्य के कारण इससे निकलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य के चलते बजाज रोड, स्टेशन रोड, कोर्ट के सामने, पिंक हाउस की गली, कमेला पम्प हाउस, फतेहपुर रोड, आनंद नगर, नायकों का मोहल्ला, नागेश्वर बगीची, जाट बाजार, तबेला मार्केट, कलेक्ट्रेट परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 7:30 बजे से प्रातः 11:30 बजे तक बंद रहेगी।
बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 27 अप्रैल को
सीकर 25 अप्रैल । मुख्य आयोजना अधिकारी, सीकर अंजली सैनी ने बताया कि बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम की अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार सीकर में आयोजित की जायेगी।
..........

0 Comments