बिना पुष्टि सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की आई बाढ़
Curated By Media Kesarin
पद्मविभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका डॉ. तीजनबाई (Pandavani folk singer Teejan Bai) के निधन की झूठी अफवाह रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होती रही। देखते ही देखते यह खबर सभी इंटरनेट माध्यमों में प्रसारित हो गई, जिससे उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने तीजनबाई के पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि की
खबर की गंभीरता को देखते हुए तीजनबाई के परिजनों और उनके सहयोगियों ने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने निवास पर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना किसी आधिकारिक जानकारी के ऐसी भ्रामक खबरें साझा न करें।

0 Comments