काटो बच्चे का नाम, तुरंत रजिस्टर से नाम हटाओ.।आ गए तमाशा करने, भागो यहां से...!!
जी हाँ...यूपी के हरदोई (Hardoi) में सनबीम स्कूल (#SunbeamSchool) की प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने कुछ इसी अंदाज़ में बच्चे के मां-बाप को हड़काया!
देखें Video
हम यह नहीं कहते कि सारी गलती प्रिंसिपल की रही होगी, लेकिन एक शिक्षक के तौर पर हर परिस्थिति में भाषा की मर्यादा और संयम बनाये रखने की उम्मीद शिक्षक से की जाती है।
लेकिन..शिक्षा के क्षेत्र में जहाँ धैर्य और शालीनता की उम्मीद की जाती है, वहाँ एक प्रिंसिपल अभिभावकों के साथ इस कदर अभद्रता और 'तू-तड़ाक' पर उतर आई हैं।
यहाँ यह भी सोचने वाली बात है कि यदि संस्था-प्रधान का व्यवहार ( #PrincipalBehavior) ऐसा है तो उनके staff से भी क्या सौम्य व्यवहार की आशा की जा सकती है..?
"शिक्षक समाज का दर्पण होता है, लेकिन जब दर्पण ही धुंधला हो जाए तो समाज को क्या दिशा मिलेगी?"

0 Comments