Latest Rajasthan Government Jobs.. sarkari bharti rajasthan- पुनः होगी एसआई भर्ती परीक्षा-2021

देखा गया

Job Alert: new vacancy in rajasthan 2026

पूर्व में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में सम्मिलित 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका

Curated By Media Kesari

जयपुर, 8 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद वर्ष 2021 में आयोजित उप निरीक्षक /प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Media Kesari, latest news today, job Alert news,जयपुर, 8 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद वर्ष 2021 में आयोजित उप निरीक्षक /प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

केवल पुराने अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल

आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुनः परीक्षा में केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे, जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे। नए आवेदकों को इसमें अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में होना संभावित है।

16 मई से शुरू होगी आवेदन संशोधन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जा रहा है। संशोधन की प्रक्रिया 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी निम्नलिखित जानकारियों में बदलाव कर सकेंगेः-

मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस

पत्राचार का पता

ओटीआर केवाइसी करना होगा अपडेट

आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन करने से पहले अभ्यर्थी को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन में केवाइसी प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। यदि अभ्यर्थी ने अपनी एसएसओ आईडी बदल ली है, तो वे फेच एप्लीकेशन फार्म विकल्प का उपयोग कर अपना पुराना डेटा नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकते हैं। ओटीआर में सेव लाइव फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान स्वतः ही ओटीआर से फैच हो जाएंगे। यदि ओटीआर में पूर्व में केवाइसी पूर्ण नहीं है, तो इसे पूर्ण करना आवश्यक होगा।

स्वघोषणा एवं बायोमेट्रिक उपयोग की सहमति

यदि अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रविष्टि में संशोधन नहीं किया जाना हो तो भी आवेदन-पत्र को एडिट मोड में खोलकर संशोधन की आवश्यक्ता न होने संबंधी घोषणा तथा ओटीआर में प्रयुक्त लाइव फोटो, सिग्नेचर और अंगूठा निशानी के प्रयोग हेतु सहमति अनिवार्य रूप से प्रदान करनी होगी। इसके उपरांत ही फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक के पश्चात रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर आवेदन सब्मिट करना होगा। निर्धारित प्रक्रिया की पालना न करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पात्रता की शर्तें यथावत

आयोग सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों की पात्रता (आयु, आरक्षण और शैक्षणिक योग्यता) का निर्धारण उनके 2021 के आवेदन के समय की स्थिति के आधार पर ही किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत जानकारी के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और रिक्रूटमेंट पोर्टल का अवलोकन करते रहें।

✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रोनॉमी (कृषि विभाग) भर्ती-2024,
पात्रता जांच हेतु विचारित सूची जारी


जयपुर, 8 मई । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रोनॉमी (कृषि विभाग) agriculture research officer, भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा अंतर्गत प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 12 अक्टूबर एवं द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2025 को किया गया था। इसके फलस्वरूप 18 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है।

विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किये जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह चयन/वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची कृषि विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराये जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जायेगी।

उपरोक्तानुसार विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। 

ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने हेतु आयोग द्वारा दिनांक 14 से 20 मई 2026 (रात्रि 11.59) तक लिंक खोला जायेगा। इस क्रम में यह भी सूचित किया जाता है कि विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (कृषि विभाग) द्वारा ही की जायेगी। 

अतः ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिन्ट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियों में प्रिन्ट कर अपने पास संभाल कर रखें एवं एवं कृषि विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होवें। इस हेतु संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जायेगी। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जावेगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/सत्यापन उपरांत, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जायेगी, जिसके उपरांत आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को अभिस्तावित किये जायेंगे।

10 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

उक्त परिणाम के अंतर्गत आयोग द्वारा 10% से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 10 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर पृथक से आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
✍🏻✍🏻✍🏻

सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024,
आयोग ने जारी की कार्डियोलॉजी की विचारित सूची

जयपुर, 8 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी-कार्डियोलॉजी विषय की परीक्षा के तहत पात्रता जांच हेतु विचारित सूची जारी की गई है। इसमें 6 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार के लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात उक्त पद हेतु वांछित योग्यता अनुसार पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से जारी की जाएगी। 

उक्त विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किये गये अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट से डाउनलोड कर 02 प्रतियों में उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के दिनांक 18 मई 2026 सायं 6 बजे तक आवश्यक रुप से आयोग कार्यालय में भिजवाना होगा । आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों / नियमों के अनुसार की जावेगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जायेगी।





Post a Comment

0 Comments