Khatu Shyamji Guest House Assault
खाटूनगरी में गुंडागर्दी का वीडियो Viral
Media Kesari
(सीकर, राजस्थान)
सीकर की विश्वप्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में शुक्रवार अल सुबह बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। थाना मोड़ के पास स्थित श्री कृष्णम गेस्ट हाउस में कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि वहां मौजूद दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।थाना मोड़ के पास स्थित श्री कृष्णम गेस्ट हाउस (Shri Krishnam Guest House Khatu) धूड़ मंडी के सामने दांता रामगढ़ रोड़ की है घटना। पीड़ितों ने कस्बे के ही दूसरे गेस्ट हाउस संचालकों पर रंजिश के चलते हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

0 Comments