अधिकमास अमावस्या पर पुण्य की अनूठी मिसाल: निर्माण नगर स्थित आश्रय होम में बच्चों को बांटे स्कूल बैग और पौष्टिक अल्पाहार, उपहार पाकर चहक उठे मासूम
Media Kesari
Jaipur
जयपुर- अधिकमास अमावस्या के पावन अवसर पर राजधानी के निर्माण नगर स्थित आश्रय केयर होम में अनूठी सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। 'आरती साया मिशन हैपिनेस हैल्पिंग हैन्ड्स' (Arti Saaya Mission Happiness Helping Hands) संस्था की ओर से इस पुण्य काल को समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों के बीच Arti Saaya Mission Happiness Helping Hands बांटकर मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें उपयोगी सामग्री भेंट की।
Arti Saaya Mission Happiness Helping Hands संस्थाकी ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 423, गौतम मार्ग, निर्माण नगर स्थित 'आश्रय केयर होम' के बच्चों को पौष्टिक अल्पाहार (रिफ्रेशमेंट), स्कूल बैग और दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। नए बैग और उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इनका रहा सराहनीय सहयोग:
इस मानवीय और सेवाभावी कार्य के दौरान मौके पर अमीता, मंजू, शशि, कंचन, रीना एवं पूर्णिमा मौजूद रहीं, जिन्होंने व्यवस्थाएं संभालने के साथ बच्चों के साथ वक्त बिताया।
इसके साथ ही इस पुनीत कार्य में बीना, मंजू जैन, पूजा, ललिता और रूपाली आदि का भी विशेष सहयोग और योगदान रहा। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि 'मिशन हैपिनेस' का उद्देश्य समाज के हर चेहरे पर मुस्कान लाना है और भविष्य में भी इस तरह के सेवा प्रकल्प निरंतर जारी रहेंगे।

0 Comments