Rajasthan News:झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के सीकर दौरे पर शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति करेगी भव्य स्वागत, सौंपेगी मांगों का ज्ञापन

देखा गया

 शेखावाटी में गूंजेगी हक की आवाज: चिड़ावा के पेड़े खिलाकर रेलमंत्री को दिया जाएगा 'बर्थडे इनविटेशन', शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने तैयार किया खास प्लान

✍🏻 चंद्रकांत बंका

Media Kesari

Jhunjhunu

झुंझुनूं/सीकर, 16 जून। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (ashwini vaishnaw) के आगामी प्रस्तावित सीकर दौरे को लेकर शेखावाटी मे उत्साह का माहौल है। अगले 3-4 दिनों में स्पेशल ट्रेन से सीकर आ रहे रेलमंत्री के स्वागत और उन्हें अपनी मांगों से रूबरू कराने के लिए 'शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति' (Shekhawati Rail Vikas Sangharsh Samiti) ने एक भव्य और अनूठा खाका तैयार किया है।

Media Kesari, latest jhunjhunu news, झुंझुनूं/सीकर, 16 जून। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के आगामी प्रस्तावित सीकर दौरे को लेकर शेखावाटी मे उत्साह का माहौल है। अगले 3-4 दिनों में स्पेशल ट्रेन से सीकर आ रहे रेलमंत्री के स्वागत और उन्हें अपनी मांगों से रूबरू कराने के लिए 'शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति' ने एक भव्य और अनूठा खाका तैयार किया है।

समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि रेलमंत्री के सीकर जंक्शन पहुंचने पर राजस्थानी परंपरा के अनुसार बैंड-बाजे की मधुर धुनों के बीच साफा और दुपट्टा पहनाकर उनका जोरदार नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान रेलमंत्री का  चिड़ावा के विश्व प्रसिद्ध पेड़ों से मुंह मीठा कराया जाएगा।

अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि स्वागत सत्कार के साथ ही रेलमंत्री को एक खास "बर्थ डे इंविटेशन लेटर" भी भेंट किया जाएगा। इसके जरिए उन्हें आगामी 18 जुलाई, 2026 को झुंझुनूं स्टेशन पर समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले उनके जन्मदिन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का एडवांस न्योता दिया जाएगा।

इस भव्य स्वागत के बीच संघर्ष समिति शेखावाटी के रेल विकास से जुड़ा सबसे अहम मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाएगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को "झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन" का मुख्य मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे समय से लंबित नई रेल सेवाएं शुरू करने और कुछ प्रमुख ट्रेनों के विस्तार की मांग भी प्रमुखता से रेलमंत्री के सामने रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments