संत-महंतों के सम्मान में राजस्थान सरकार की विशेष पहल! Guru Purnima पर प्रदेश भर में आयोजित होगा राज्यव्यापी 'गुरु वंदन कार्यक्रम'
Curated By Media Kesari
जयपुर। गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) के पावन अवसर पर राजस्थान का देवस्थान विभाग पूरे प्रदेश में "गुरु वंदन कार्यक्रम" (Guru Vandan) का आयोजन करने जा रहा है। इस राज्यव्यापी पहल के तहत प्रदेश भर के 516 प्रमुख संतों और महंतों का उनके आश्रमों, मठों एवं मंदिरों में जाकर सम्मान किया जाएगा।
संत एवं महंत को सम्मान स्वरूप मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भेजा गया "गुरु वंदन संदेश" श्रीफल, शॉल, दुपट्टा और मिठाई 2,100 रुपये की नकद राशि भेंट की जाएगी।
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत और आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि इस आयोजन के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। अतिरिक्त आयुक्त गितेश मालवीय के अनुसार, भारतीय संस्कृति में गुरुजनों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के इस पर्व को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरे गरिमा और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न कराया जाएगा।

0 Comments