उत्तर पश्चिम रेलवे (20 नवम्बर 2026): रूट डायवर्जन, अतिरिक्त डिब्बे और नई स्पेशल ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे की ताज़ा जानकारी: लूनी-समदड़ी-भीलड़ी दोहरीकरण के कारण भुज-दिल्ली गाड़ियों का मार्ग बदला, देशनोक श्रीकरणी माता ओरण परिक्रमा पर जयपुर-बीकानेर के बीच 2 जोड़ी गाड़ियों में साधारण डिब्बे बढ़े और साबरमती से मुजफ्फरपुर के लिए एकतरफा स्पेशल रेलसेवा
Curated By Media Kesari
Train Update 1: लूनी-समदड़ी-भीलड़ी खण्ड पर दोहरीकरण कार्य, दो रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलखण्ड में सतलाना, दूधिया एवं दुदाड़ा स्टेशनों पर दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के कारण निम्नलिखित रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी:
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 19403, भुज-दिल्ली: 17.12.26 से 20.12.26 तक भुज से रवाना होने वाली यह रेलसेवा भीलड़ी-पालनपुर-आबूरोड-मारवाड़ के रास्ते चलेगी।
गाड़ी संख्या 19404, दिल्ली-भुज: 18.12.26 से 21.12.26 तक दिल्ली से रवाना होने वाली यह रेलसेवा मारवाड़-आबूरोड-पालनपुर-भीलड़ी के रास्ते चलेगी।
Train Update 2: करणी माता ओरण परिक्रमा पर जयपुर-बीकानेर के बीच 2 जोड़ी रेलसेवाओं में साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ेंगे
देशनोक में आयोजित श्रीकरणी माता ओरण परिक्रमा के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-जैसलमेर-जयपुर और जयपुर-सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवाओं में जयपुर से बीकानेर के बीच साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार:
गाड़ी संख्या 12468/12467, जयपुर-जैसलमेर-जयपुर: जयपुर से बीकानेर के बीच 22.11.26 से 24.11.26 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 19719/19720, जयपुर-सूरतगढ़-जयपुर: जयपुर से बीकानेर के बीच 22.11.26 से 24.11.26 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए जाएंगे।
➡️ Train Update 3: साबरमती से मुजफ्फरपुर के लिए एकतरफा स्पेशल रेलसेवा, जयपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे साबरमती से मुजफ्फरपुर के बीच एकतरफा स्पेशल रेलसेवा चला रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09453, साबरमती-मुजफ्फरपुर एकतरफा स्पेशल 20 नवम्बर 2026 (शुक्रवार) को साबरमती से 17:50 बजे रवाना होकर रविवार को 03:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
ठहराव: महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, छपरा, सोनपुर एवं हाजीपुर।
डिब्बों की संरचना: कुल 20 डिब्बे: 10 द्वितीय शयनयान, 08 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे।
स्रोत: उत्तर पश्चिम रेलवे, वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय, मुख्यालय, जयपुर

0 Comments