- अमृता प्रीतम कवयित्री विशेषांक एवम् दो काव्य संग्रहों का हुआ लोकार्पण
Media Kesari
Jaipur
जयपुर - राजस्थान चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के भैरोंसिंह सभागार में राजस्थान पोएट्री एंड टीचर्स अवार्ड सेरेमनी 2023 (Rajasthan poetry and teachers award ceremony 2023) का भव्य अयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ कवयित्रियों के सम्मान के अतिरिक्त देश के कई राज्यों के विशेष चयनित शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया।
विश्व रचनाकार मंच और अंतरराष्ट्रीय महिला मंच के तत्वावधान में हुए उक्त भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थापक और साहित्यकार राघवेंद्र ठाकुर थे और कार्यक्रम की अध्यक्ष वरिष्ठ कवयित्री एवं बाल साहित्यकार सुशीला शर्मा थीं। डॉ कनक पाणि, डॉ कंचना सक्सेना और डॉ वीणा अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
अतिथियों द्वारा स्वर्गीय आरती छाबड़ा जैन को राजस्थान पोएट्री एंड टीचर्स अवार्ड दिया गया।उनकी ओर से यह अवार्ड उनकी बहन पूर्णिमा छाबड़ा जैन ने प्राप्त किया। आरती छाबड़ा जैन को यह अवार्ड गणित शिक्षिका के रूप में सोफिया स्कूल में उत्कृष्ट अध्यापन कार्य के लिए मरणोपरांत दिया गया।
इसी कड़ी में कवयित्री पूर्णिमा छाबड़ा जैन को भी मैडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर राजस्थान पोएट्री एंड टीचर्स अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए रचनाकारों का भी सम्मान किया गया।
वरिष्ठ लेखिका रजनी मिश्रा द्वारा अमृता प्रीतम का परिचय दिया गया।
अमृता प्रीतम कवयित्री विशेषांक एवम् दो काव्य संग्रहों का लोकार्पण
उल्लेखनीय है कि समारोह के दौरान अमृता प्रीतम कवयित्री विशेषांक का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही डॉ कनक पाणि द्वारा रचित काव्य संग्रह प्रकृति के सानिध्य में एवम् मेरी मिट्टी मेरा देश का भी लोकार्पण किया गया।
आपको बता दें कि इस विशेषांक में कई राज्यों की महिला रचनाकारों की रचनाओं का संकलन किया गया है। समारोह में राजस्थान के अलावा देश के दूसरे राज्यों से भी लेखक और साहित्यकार शामिल हुए थे।
समारोह का संचालन कवयित्री और शिक्षाविद अक्षिणी भटनागर और अंजू जांगिड ने सयुंक्त रूप से किया।
0 Comments