कैराना सांसद इकरा हसन सहित सहारनपुर सांसद इमरान मसूद पर मदद न करने का आरोप, कर्नाटक की महिला ने धर्मांतरण गिरोह और शोषण की दिल दहला देने वाली आपबीती सुनाई

देखा गया

Kairana Crime News: विदेश में शोषण और धर्मांतरण का दबाव


गुलवेज़ आलम ✍🏻

 स्वतंत्र पत्रकार, कैराना

Media Kesari


गाजियाबाद। कर्नाटक की रहने वाली एक महिला ने उत्तर भारत में सक्रिय एक धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ सनसनीखेज खुलासे किए हैं। महिला ने दावा किया है कि उसे सोशल मीडिया के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर सऊदी अरब बुलाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर धर्म बदलवाने का दबाव बनाया गया। भारत लौटने के बाद उसके साथ कथित गैंगरेप हुआ। पीड़िता का आरोप है कि उसने जब एक सांसद से न्याय की गुहार लगाई, तो उसे निराशा के सिवा कुछ नहीं मिला।


Media Kesari, latest news today, kairana crime news,गाजियाबाद। कर्नाटक की रहने वाली एक महिला ने उत्तर भारत में सक्रिय एक धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ सनसनीखेज खुलासे किए हैं। महिला ने दावा किया है कि उसे सोशल मीडिया के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर सऊदी अरब बुलाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर धर्म बदलवाने का दबाव बनाया गया। भारत लौटने के बाद उसके साथ कथित गैंगरेप हुआ। पीड़िता का आरोप है कि उसने जब एक सांसद से न्याय की गुहार लगाई, तो उसे निराशा के सिवा कुछ नहीं मिला।


सोशल मीडिया से शुरू हुई साजिश

पीड़िता के अनुसार, वह बेंगलुरु में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वर्ष 2019 में उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने खुद को "राजू राठौर" के नाम से परिचित कराया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का प्रस्ताव देकर उसे सऊदी अरब बुला लिया। महिला के मुताबिक, वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उस युवक का असली नाम वसीम है और उसका मकसद धर्मांतरण था।


यह भी पढ़िये:-- "बीवी निकली हैवान! पति को बीच सड़क पर मार डाला–चाकू से गोदकर, गोली से उड़ाया– Kairana में खून से सना इश्क़ का खेल"


विदेश में शोषण और धर्मांतरण का दबाव

महिला ने बताया कि सऊदी अरब में युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर एक कथित बाबा से वीडियो कॉल पर बात करवाई गई, जिसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति ने उससे कहा कि अगर वह धर्म बदल ले, तो उसका निकाह किसी अमीर शेख से करवा दिया जाएगा। किसी तरह महिला वहां से भारत लौटने में सफल हुई।

भारत लौटते ही नई पीड़ा शुरू

भारत आने के बाद, वसीम के परिजनों ने उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर बुलाया। महिला के मुताबिक, वहां भी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। जब उसने मना किया, तो उसके साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया। पीड़िता का दावा है कि उसने इस बारे में कई बार शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।


यह भी पढ़िये:- "कार्यालय से बाहर जाइए!" – सांसद इकरा हसन के अपमान की जांच में अफसर को मिली क्लीन चिट, मगर लोकतंत्र पर उठे गंभीर सवाल


सहारनपुर और कैराना सांसद ने नहीं की मदद- महिला

महिला ने बताया कि, वसीम के माता-पिता ने उस को सहारनपुर बुला लिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. जब उसने धर्म परिवर्तन से मना कर दिया तो उसके साथ गैंगरेप कराया गया. महिला के मुताबिक वह सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद और कैराना की सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan Choudhary) से मिली थी लेकिन दोनों ने उसकी मदद नहीं की।


बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से मिला साथ

अब पीड़िता ने गाजियाबाद के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर से मुलाकात की है। विधायक गुर्जर ने पीड़िता की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा—


 "अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो मैं स्वयं सहारनपुर जाऊंगा और ईंट से ईंट बजा दूंगा। यह सिर्फ एक महिला की बात नहीं, पूरे देश की अस्मिता का सवाल है।"

जांच और कार्रवाई की मांग

महिला ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उसने अपील की है कि धर्मांतरण गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।

प्रशासन मौन, सवाल खड़े

इस मामले ने एक बार फिर उत्तर भारत में चल रहे कथित धर्मांतरण नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और कानून व्यवस्था पर गंभीर बहस शुरू हो गई है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या कोई जनप्रतिनिधि महिला की आवाज को उचित मंच देता है।

Post a Comment

0 Comments