लॉकडाउन का पालन करते हुए मनाया ट्रांसजेंडर दिवस---

देखा गया

लॉकडाउन का पालन करते हुए मनाया ट्रांसजेंडर दिवस


-आज के दिन ही मिला था तीसरे लिंग का दर्ज़ा




जयपुर- 15 अप्रैल।  राज्य के किन्नरों ने लॉकडाउन की पालना करते हुए अपने-अपने घरों में रहकर ट्रांसजेंडर दिवस मनाया।



किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पुष्पा माई ने बताया कि 15  अप्रैल 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडरो को तीसरे लिंग का दर्जा दिया था। इसीलिए सभी ट्रांसजेंडर समाज के लोग इस दिन को अपने अस्तित्वॊ  की आजादी दिवस के रूप में मनाते है। उन्होंने बताया कि सभी ट्रांसजेंडर ने अपने-अपने घरों मे रहकर कविताएँ लिखीं ,कुछ ट्रांसजेंडर ने पेंटिंग कला का प्रदर्शन किया। ज्यादातर ट्रांसजेंडर लोग कम शिक्षित होने के बावजूद  अपने ऑडियो क्लिप द्वारा समाज को जागरूक करते हुए घर में ही रहने का संदेश भी दिया। इस अबसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगो ने अपने घर के सदस्यो को मैक-अप करके भी अपनी कला को दर्शाया।


 तकनीकी सहायता मे भी यह लोग पीछे नही हटे - जरूरतमंद ट्रांसजेंडर लोगो के सहायता के लिए नई भोर संस्था ने राज्य मे रहने वाले 300 किन्नरो को केन्द्रीय सरकार से रिलीफ पैकज दिलवाए एवं संस्था द्वारा बनाई गई मोबाइल एप के द्वारा भी जरूरतमंद किन्नरो की समस्याओं को हल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments