श्वानो ने किया हिरणों पर हमला, एक की मौत,आधा दर्ज़न घायल

देखा गया

ग्रामीणों ने हिरणों को श्वानों के कब्ज़े से छुड़वाया



बारां / हरीश शर्मा ✍🏻


बारां-20 जून। जिले के अंता क्षेत्र में अलग-अलग जगह श्वानों के हमलों से आधा दर्जन से भी अधिक हिरणों के  घायल होने के मामले सामने आए है। जिसमे से एक हिरन ने समय पर उपचार नही मिलने के कारण दम तोड़ दिया।

जिले के अंता क्षेत्र में शनिवार को  अलग अलग गांवो में  श्वानों ने हिरणों पर  हमला करके 8 हिरणों को  घायल कर दिया। जैसे तैसे करके ग्रामीणों द्वारा हिरणों को श्वानों के कब्जे से बचाया गया।जिसमें से एक हिरन की मौत हो गयी। बाद में ग्रामीणों द्वारा हिरणों के घायल होने की सूचना वन विभाग को दी गयी। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर घायल हिरणों को अपने कब्जे में लिया गया।



फॉरेस्ट रेंजर हेमराज मीना ने बताया कि शनिवार को अलग अलग जगहों से श्वानों के हमलों से हिरणों के घायल होने की सूचना मिली थी। जिस पर गाड़ी भेज कर घायल हिरणों को रेस्क्यू करके लाया गया। जिन्हें इलाज कराने के बाद सोरसन अभ्यारण्य क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।



शुक्रवार रात को क्षेत्र में हुई तेज बरसात के कारण खेत गीले हो चुके है। ऐसे में श्वान झुंड के रूप में पहुंच कर हिरणों को अपना शिकार बना रहे हैं। मिट्टी गीली हो जाने के कारण खेतो में हिरन दौड़ नही पाते है। दूसरी ओर हिरणों द्वारा किसानों की फसले चौपट करने के बावज़ूद ग्रामीण हिरणों को श्वानो के हमलों से बचा रहे हैं।

शनिवार को रातड़िया,आंखेड़ी,भटवाड़ा,बोहत,पचेल,बम्बूलियाकला,बड़गांव, तथा रकसपुरिया में श्वानों के हमलों से 8 हिरन घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों द्वारा श्वानों के कब्जे से छुड़वाया गया है। जिसमे से एक हिरन की मौत हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments