लोगों की राह का रोड़ा बना रेलवे फाटक, तेज धूप..लंबी कतार.. घण्टों इंतज़ार

देखा गया

अंडरपास में रहता है गन्दगी का अंबार



बारां / कुँवर पाल


बारां- 17 जुलाई । शहर की करीब आधी  से ज्यादा आबादी झालावाड़ रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से परेशान है। क्षेत्र के निवासियों को घण्टों इंतजार करना भारी पड़ता है।

यूं तो हर राजनीतिक पार्टी ने क्षेत्रवासियों को समस्या से निजात दिलाने के लिए वादे किए। बतौर दिखावा कुछ कवायद भी हुई। लेकिन ढाक के तीन पात ही साबित हुए।


यहां झालावाड़ रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों को काफी समय तक तेज धूप व बरसात में खड़े होकर फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। राजनीतिक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लोगों को कई बार विश्वास भी दिलाया कि इस फाटक पर आरओबी का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। लेकिन अभी तक हुआ कुछ भी नहीं।


शहर के फाटक पार इस ओर करीब आधा दर्जन से अधिक कालोनियों में हजारों लोगों का निवास है। तेल फैक्ट्री कॉलोनी , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी , राजीव गांधी कॉलोनी , नाकोडा कॉलोनी , न्यू नाकोडा कॉलोनी , रिद्धिका नगर , बाबजी नगर , आम्बापुरा समेत इस ओर के कई गांव के निवासियों तथा मेगा हाईवे होने के कारण यहां से कई वाहनों का गुजरना भी निरंतर बना रहता है।


     

 DifferentAbled | Ibaadat | A Prayer | Stress Relief | Burn Time-60 Hrs | Decoration | Scented Candles for Bedroom| Home Decor| Romantic Dinner| Aroma | Party | Gift| Meditation

ऐसे में जब वर्षा काल नहीं होता है। तब तो अंडरपास से होकर दुपहिया चालक तथा छोटे वाहन निकल जाते हैं। लेकिन बरसात होने से अंडरपास में पानी का भराव व कीचड़ हो जाता है। जिसके चलते यह राह भी दूभर हो जाती है।


DifferentAbled | Ibaadat | A Prayer | Stress Relief | Burn Time-60 Hrs | Decoration | Scented Candles for Bedroom| Home Decor| Romantic Dinner| Aroma | Party | Gift| Meditation


कोटा बीना रेलवे ट्रैक से  24 घंटे में  करीब 40  रेलगाड़ियों का  आना जाना  रहता है। ऐसे मे लोग फाटक खुलने के इंतजार के दौरान लोग बार-बार जिम्मेदार व जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आते हैं।

Post a Comment

0 Comments