Labour Day 2022- 'रोज़ाना सिर्फ़ 8 घण्टे काम’ की माँग उठाने वाले शिकागो Chicago के शहीद मज़दूर नेताओं को श्रद्धांजलि देकर AITUC (एटक) Rajasthan ने मनाया मजदूर दिवस

देखा गया

संदर्भ:- International Workers' Day (अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस) 2022 / May Day 2022


Rich tributes paid to Chicago Martyrs by AITUC Rajasthan


कर्मचारी एकजुट होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करें- गिर्राज किशोर शर्मा


Media Kesari  (मीडिया केसरी)


जयपुर-01 मई,2022। पिछले करीब 135 साल से प्रत्येक वर्ष की तरह आज अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस (Labor Day 2022) दुनियाभर में मनाया गया।

   प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी विभिन्न मजदूर संगठनों द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया।

मीडिया केसरी, AITUC, International Workers Day, Labour Day 2022, May Day 2022, Rajasthan Employees Forum, Chicago, Girraj Kishore Sharma, jaipur newsThe Haymarket Affair, Chicago Haymarket Riot

Rich tributes paid to Chicago Martyrs by AITUC Rajasthan



इसी क्रम में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक (AITUC) राजस्थान की प्रदेश इकाई के द्वारा आज 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

इस अवसर पर एटक के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मांगी लाल यादव, उपाध्यक्ष कॉमरेड डीके छंगानी, महामंत्री कुणाल रावत, राजस्थान एम्प्लाइज फॉरम (Rajasthan Employees Forum ) के मुख्य महासचिव व राज्य कर्मचारियों के वरिष्ठ नेता गिर्राज किशोर शर्मा ,किसान सभा के अध्यक्ष कॉमरेड तारा सिंह सिद्धू, महिला फेडरेशन की अध्यक्ष निशा सिद्धू आदि  ने शिकागो के शहीदों को क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए (Rich tributes paid to Chicago Martyrs by AITUC Rajasthan) श्रमिक दिवस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि अपने संघर्ष के दौरान मज़दूर वर्ग ने बहुत-से नायक पैदा किये हैं। मजदूर दिवस अल्बर्ट पार्सन्स और शिकागो के उन शहीद मज़दूर नेताओं की याद में मनाया जाता है जिन्हें आम मेहनतकश जनता के हक़ों की आवाज़ उठाने (labour movement) और ‘आठ घण्टे के काम के दिन’ की माँग को लेकर मेहनतकशों की अगुवाई करने के कारण 11 नवम्बर, 1887 को शिकागो में फाँसी दे दी गयी। (The Haymarket Affair, Chicago Haymarket Riot)

मीडिया केसरी, AITUC, International Workers Day, Labour Day 2022, May Day 2022, Rajasthan Employees Forum, Chicago, Girraj Kishore Sharma, jaipur news  रोज़ाना सिर्फ़ 8 घण्टे काम’ की माँग उठाने वाले शिकागो के शहीद मज़दूर नेताओं को श्रद्धांजलि देकर AITUC (एटक) ने मनाया मजदूर दिवस media kesari

Rich tributes paid to Chicago Martyrs by AITUC Rajasthan



   वक्ताओं ने उपस्थित संघर्षशील नेताओं से वर्तमान परिस्थिति में अपना उत्तरदायित्व ईमानदारी से निभाकर शिकागो के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर संगठनों को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

 राज्य कर्मचारियों के हितों के लिए लंबे समय से संघर्षरत रहे व सबके प्रिय वरिष्ठ नेता गिर्राज किशोर शर्मा ने मजदूर दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि - "समय की माँग है कि सभी राज्य कर्मचारी आपसी बिखराव,मनमुटाव को समाप्त कर एकजुट हों और राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का डटकर संघर्ष करें।

कर्मचारी एकजुट होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करें- गिर्राज किशोर शर्मा labour movement,Labour Day 2022,May Day 2022,The Haymarket Affair,Girraj Kishore Sharma,jaipur news,Chicago Haymarket Riot,Ministry of Labour,AITUC,International Workers Day,Rajasthan Employees Forum,

गिर्राज किशोर शर्मा (वरिष्ठ कर्मचारी नेता)



 आज का दिन पूरी दुनिया के मेहनतकशों का दिन है। शर्मा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मजदूरों के पक्ष के तमाम हक़ों और आठ घण्टे काम के अधिकार को वर्तमान फासीवादी सत्ता कुचलने का प्रयास कर रही है। अतः शोषण,अन्याय और ग़ैरबराबरी के ख़िलाफ़ फिर से संघर्ष करने की आज सख़्त ज़रूरत है जिसके लिए हम सबको पहले एकजुट होना होगा।

  कार्यक्रम के अंत मे "इंकलाब जिंदाबाद" के नारे लगाए गए।

Post a Comment

1 Comments