JKK में होगी ओडिसी,मणिपुरी,कुचिपुड़ी,मोहिनीअट्टम आदि नृत्यों की प्रस्तुति

देखा गया

- 12 और 13 अगस्त को रंगायन में दो दिवसीय युवा कलाकार शास्त्रीय नृत्य उत्सव


Media Kesari

Jaipur (Rajasthan)

जयपुर- भारतीय शास्त्रीय नृत्य भारत की पारंपरिक संस्कृति का आईना हैं जिससे लोग आसानी से जुड़ जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जवाहर कला केन्द्र जयपुर ( Jawahar Kala Kendra) एवं  नृत्यशिल्प गुरू सुरेंद्र नाथ जेना ओडिसी डांस फाउंडेशन, दिल्ली (Nrityashilp Guru Surendra Nath Jena Odissi Dance Foundation ) के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 12 और 13 अगस्त को युवा कलाकार शास्त्रीय नृत्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रंगायन सभागार में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आये कलाकार शाम 6:30 बजे विभिन्न शास्त्रीय नृत्य विधाओं की प्रस्तुति देंगे। 

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र एवं  नृत्यशिल्प गुरू सुरेंद्र नाथ जेना ओडिसी डांस फाउंडेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 12 और 13 अगस्त को युवा कलाकार शास्त्रीय नृत्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रंगायन सभागार में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आये कलाकार शाम 6:30 बजे विभिन्न शास्त्रीय नृत्य विधाओं की प्रस्तुति देंगे।     शनिवार, 12 अगस्त को दिल्ली की सौराशी सुशोभना एवं जया मेहता ओडिसी नृत्य, केरल की  श्रीरेखा जी. नायर मोहिनीअट्टम नृत्य, असम की स्निग्धा कंकन टैड,


शनिवार, 12 अगस्त को दिल्ली की सौराशी सुशोभना एवं जया मेहता ओडिसी नृत्य, केरल की  श्रीरेखा जी. नायर मोहिनीअट्टम नृत्य, असम की स्निग्धा कंकन टैड, बंदना बर्मन एवं रूपरेखा दास सत्रिया नृत्य, मणिपुर से ओकईजाम सुरंजोई सिंह मणिपुरी नृत्य, उड़ीसा से रितिका बनर्जी ओडीसी नृत्य की प्रस्तुति देंगे। वहीं  छत्तीसगढ़ के राजेंद्र कुमार, आसिफ हुसैन और तोशिता असाती भरतनाट्यम नृत्य तथा महाराष्ट्र से रिद्धि राठौड़, मियूमना अमीन, अनन्या बरुआ, देव  आशीष महाराणा एवं आकाश कुमार राय कथक नृत्य पेश करेंगे l


रविवार, 13 अगस्त को महाराष्ट्र के अथर्व चौधरी भरतनाट्यम नृत्य, केरल से  श्रीरेखा जी. नायर, डॉ. डायना श्रीजीत एवं श्रीलक्ष्मी श्रीजीत मोहिनीअट्टम नृत्य, मणिपुर से ओकइजाम सुरंजोई सिंह मणिपुरी नृत्य, गुजरात से प्रशिता सुराणा, वेनू अयाचित, जानवी अंबालिया एवं जैशमिन पटेल कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति देंगे।  दिल्ली के वैभव कुमार ओडिसी नृत्य, महाराष्ट्र की कीर्ति कुरंदे कथक नृत्य, असम की स्निग्धा कंकन टैड, बंदना बर्मन एवं रूपरेखा दास सत्रिया नृत्य पेश करेंगे। वहीं नृत्यशिल्प फाउंडेशन के कलाकार रौद्री सिंह, निधि किंड्रा, जया मेहता और सौराशी सुशोभना गुरु सुरेंद्र नाथ जेना ओडीसी नृत्य शैली में अन्य कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगे, नृत्य संरचना गुरु प्रतिभा जेना सिंह की रहेगी।

Post a Comment

0 Comments