Jairangam Theatre Festival- असम में जलवा बिखेरेगा जयरंगम फ्रिंजेस

देखा गया

 सात नाटकों का मंचन, तीन राजस्थान के, चार नॉर्थ ईस्ट के

राजस्थानी लोक नृत्य व गायन से सजेगा फेस्टिवल 

मास्क मेकिंग वर्कशॉप व असम के लोक नृत्य भी होंगे शामिल


Media Kesari

Jaipur (Rajasthan)

जयपुर: थ्री एम डाॅट बैंड थिएटर फैमिली सोसाइटी (3m dot bands theatre family society) और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Culture, Government of India) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाला जयपुर थिएटर फेस्टिवल (Jairangam Theatre Festival, Jairangam fringes) अब असम में अपना जलवा बिखेरेगा। जयरंगम फ्रिंजेस (Jairangam fringes) के तहत पहली बार 24 से 30 सितंबर तक असम (टांगला, उदलगुड़ी Tangla in district Udalguri) में सात नाटकों का मंचन किया जाएगा। 

खास बात यह है कि फेस्टिवल में नाटक के साथ-साथ कला प्रेमी न केवल मास्क मेकिंग वर्कशॉप (Mask Making Workshop) में अपना हुनर निखारेंगे बल्कि राजस्थानी लोक नृत्य-लोक गायन व असम के लोक नृत्यों का लुत्फ भी उठा पाएंगे। रंगसंवाद में नाटक पर विस्तृत चर्चा होगी। 

Media Kesari  Jaipur (Rajasthan)  जयपुर: थ्री एम डाॅट बैंड थिएटर फैमिली सोसाइटी (3m dot bands theatre family society) और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Culture, Government of India) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाला जयपुर थिएटर फेस्टिवल (Jairangam Theatre Festival, Jairangam fringes) अब असम में अपना जलवा बिखेरेगा। जयरंगम फ्रिंजेस (Jairangam fringes) के तहत पहली बार 24 से 30 सितंबर तक असम (टांगला, उदलगुड़ी Tangla in district Udalguri) में सात नाटकों का मंचन किया जाएगा।   खास बात यह है कि फेस्टिवल में नाटक के साथ-साथ कला प्रेमी न केवल मास्क मेकिंग वर्कशॉप (Mask Making Workshop) में अपना हुनर निखारेंगे


थ्री एम डाॅट बैंड थिएटर फैमिली सोसाइटी (3m dot bands theatre family society) की रुचि नरूला ने बताया कि फेस्टिवल में राजस्थान के तीन नाटक मंचित किए जाएंगे, प्रदेश से 40 कलाकारों की टीम वहां मंचन के लिए पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि असम के कला प्रेमी राजस्थान के नाटकों के साथ-साथ प्रदेश की लोक संस्कृति से भी रूबरू हो पाएंगे, जयरंगम फ्रिंजेस (Jairangam fringes) विभिन्न प्रदेशों की कला एवं संस्कृति को साझा करने का संयुक्त प्रयास है।


24 सितंबर को सुबह 9 बजे राजस्थानी लोक नृत्य के साथ फेस्टिवल का आगाज होगा, शाम 6:30 बजे असम के पबित्र राभा के निर्देशन में 'मोंगली' नाटक का मंचन होगा। 25 से 30 सितंबर तक सुबह 9 बजे मास्क मेकिंग वर्कशॉप होगी ( Mask Making Workshop) व दोपहर 12 बजे रंगसंवाद होगा। 25 सितंबर को शाम 6 बजे हमजर नृत्य और शाम 6:30 बजे रुचि नरूला के निर्देशन में 'बिज्जी कहिं' नाटक होगा। 26 सितंबर शाम 6 बजे सथर नृत्य और 6:30 बजे मेघाालय के जेम्स संगमा निर्देशित 'दु-कोन' नाटक होगा। 27 सितंबर को शाम 6 बजे बरदवसिखला नृत्य व 6:30 बजे गोपाल आचार्य निर्देशित 'भोपा भैरूनाथ' नाटक होगा। 28 सितंबर शाम 6 बजे ग्वालिनी नृत्य एवं गोपाल आचार्य निर्देशित 'भीड भरा एकांत' नाटक का मंचन किया जाएगा। 29 सितंबर को शाम 6 बजे बागरूम्बा नृत्य और 6:30 बजे नागालैंड के बेनडान्ग वॉलिंग के निर्देशन में 'ओशी यिम' नाटक का मंचन होगा। आखिरी दिन 30 सितंबर शाम 6 बजे राजस्थानी लोकगीत की प्रस्तुति और 6:30 बजे असम के गुनामोनी बोरुआह के निर्देशन में 'हेपाहोर जूलोनगा' के मंचन के साथ जयरंगम फ्रिंजेस (Jairangam fringes) का समापन होगा।


जयरंगम फ्रिंजेस कार्यक्रम सूची


24 सितंबर:- राजस्थानी लोक नृत्य (प्रात: 9 बजे), नाटक:- 'मोंगली' (शाम 6:30)


25 सितंबर:- हमजर नृत्य (शाम 6 बजे), नाटक:-'बिज्जी कहिं' (शाम 6:30)


26 सितंबर:- सथर नृत्य (शाम 6 बजे), नाटक:- 'दु-कोन' (शाम 6:30)


27 सितंबर:- बरदवसिखला नृत्य(शाम 6 बजे), नाटक:- 'भोपा भैरूनाथ' (शाम 6:30)


28 सितंबर:- ग्वालिनी नृत्य (शाम 6 बजे), नाटक:- 'भीड़ भरा एकांत' (शाम 6:30)


29 सितंबर:- बागरूम्बा नृत्य (शाम 6 बजे), नाटक:- 'ओशी यिम' (शाम 6:30)


30 सितंबर:- राजस्थानी लोकगीत (शाम 6 बजे), नाटक:- 'हेपाहोर जूलोनगा'


25 से 30 सितंबर मास्क मेकिंग वर्कशॉप ( Mask Making Workshop)  (प्रतिदिन सुबह 9 बजे से), रंगसंवाद (प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से)

Post a Comment

0 Comments