Lok Sabha Election 2024:- देश को इंतज़ार है अशोक गहलोत का ... India is waiting for Ashok Gehlot

देखा गया

कैलाश शर्मा✍🏻

(लेखक जयपुर जिला देहात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चार दशक से पत्रकारिता में हैं)

Media Kesari


भारतीय लोकतंत्र और राजनीति जिस मुकाम पर है, वहाँ शक्ति संतुलन विकसित करना जरुरी हो गया है। एक तरफ टीम नरेन्द्र मोदी ( #TeamNarendraModi) है और उनकी सदारत मे चल रही भाजपा सरकार है। अधिनायकवाद और अराजकता का फैलाव है। केंद्र सरकार मे वित्तीय प्रबंधन शून्य है, नतीजा कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उधर महंगाई व भारी-भरकम टैक्स वसूली के कारण देश की आबादी का बड़ा हिस्सा त्रस्त है। ऐसे में देश की आर्थिक व सामाजिक-नागरिक सेहत दुरुस्त करने के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक पटल पर एक शाइनिंग स्टार & Total Acceptable राजनेता की जरूरत है और इस वैक्यूम को देश में एक ही शख्सियत भर सकती है वह हैं अशोक गहलोत।

भारतीय लोकतंत्र और राजनीति जिस मुकाम पर है, वहाँ शक्ति संतुलन विकसित करना जरुरी हो गया है। एक तरफ टीम नरेन्द्र मोदी ( #TeamNarendraModi) है और उनकी सदारत मे चल रही भाजपा सरकार है। अधिनायकवाद और अराजकता का फैलाव है। केंद्र सरकार मे वित्तीय प्रबंधन शून्य है, नतीजा कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उधर महंगाई व भारी-भरकम टैक्स वसूली के कारण देश की आबादी का बड़ा हिस्सा त्रस्त है। ऐसे में देश की आर्थिक व सामाजिक-नागरिक सेहत दुरुस्त करने के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक पटल पर एक शाइनिंग स्टार & Total Acceptable राजनेता की जरूरत है और इस वैक्यूम को देश में एक ही शख्सियत भर सकती है वह है अशोक गहलोत।    यूं अशोक गहलोत ( @ashokgehlot51 )की कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में 44 साल की सक्रियता है। 1980 मे जोधपुर से सांसद बनने के साथ शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर अनेक मंजिल व मुकाम देख चुका है, लेकिन उनके लिए most deserve पद अभी आना बाकी है।

यूं अशोक गहलोत ( @ashokgehlot51 ) की कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में 44 साल की सक्रियता है। 1980 मे जोधपुर से सांसद बनने के साथ शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर अनेक मंजिल व मुकाम देख चुका है, लेकिन उनके लिए most deserve पद अभी आना बाकी है।

 अशोक गहलोत के साथ तीन खास बातें हैं -

 एक वे जनसंवेदनशील कुशल प्रशासक हैं, तभी राजस्थान के मतदाताओं ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका दिया और अब चौथी बार के लिए तत्पर हैं। 

यह लेख भी पढ़ें:-  Rajasthan Election 2023:- 51 वर्ष के इतिहास में दूसरी बार रिपीट हो सकती है Congress !


दूसरी खास बात उनकी राजनीतिक सूझबूझ है, जिसे उन्होंने अनेक अवसरों पर प्रमाणित भी किया है। 2020 जुलाई के वे दिन कौन भूल सकता है जब तत्कालीन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुसीबत खड़ी कर दी थी और कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के नेतृत्व को एक तरह से चुनौती दे दी थी। यह अशोक गहलोत का ही राजनीतिक प्रबंधन और सूझबूझ थी कि कांग्रेस सरकार बच सकी, वरना मानेसर गैंग ने तो कोई कसर नहीं रखी थी। अन्य राज्यों में भी अशोक गहलोत ने कांग्रेस के लिए हितकारी राजनीतिक प्रबंधन अनेक अवसरों पर किए, खासकर कर्नाटक में डी के शिवकुमार के राज्यसभा चुनाव के वक्त।

यह लेख भी पढ़ें:- डिस्क्रेशनरी पावर का इस्तेमाल कर सांभर को जिला बनाएं- कैलाश शर्मा


अशोक गहलोत की तीसरी खास बात है देश भर में राजनीतिक स्वीकार्यता। वे कांग्रेस के true face हैं, जिनके दिल में महात्मा गांधी जी का ग्राम स्वराज है और जो कांग्रेस की रीतियों-नीतियों के रक्षक तथा पोषक हैं।

वक्त की मांग है और देश की जरुरत भी कि कांग्रेस धरातल पर मजबूत हो और 2024 मे बहुमत हासिल कर सरकार बनाए। अशोक गहलोत वह नाम है जो कांग्रेस को सभी तरह से मजबूत कर 2024 के लोकसभा चुनाव में विजयश्री दिलवा सकते हैं। देश के सभी राज्यों में मौजूद मारवाड़ी समुदाय राजस्थान से प्रधानमंत्री बने, इस भावना से ओतप्रोत है और अशोक गहलोत व कांग्रेस को पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर है। ऐसे में यही कह सकते हैं -

India is waiting for Ashok Gehlot


लेखक परिचय:-

- लेखक जयपुर जिला देहात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चार दशक से पत्रकारिता में हैं।

Post a Comment

0 Comments